दिल्ली में डबल मर्डर का खुलासा: हत्यारे ने पिता को 10 तो बेटे को मारे सात बार चाकू, महीनों पहले रची थी साजिश

दक्षिण जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद असद को ओखला एरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। उसने पैसे व होंडा सिटी कार नहीं लौटने पर पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी। साथ ही बचाव में आए उनके भतीजे राहुल को घायल कर दिया था। आरोपी ने पिता-पुत्र की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची थी

ये भी माना जा रहा कारण 
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि असद ने मृतक पिता-पुत्र से करीब पांच-छह महीने पहले होंडा सिटी कार पांच लाख रुपये मे खरीदी थी। असद ने पैसे भी दे दिए थे। मगर बाद में पिता-पुत्र ने कार वापस ले ली थी। साथ ही असद को उसके पैसे भी नहीं लौटाए थे। इस कारण उसने इनकी हत्या की साजिश रची थी।

 

बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था 
आरोपी असर लंबा वाला बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था। वारदात वाले दिन उसे पिता-पुत्र व राहुल घर के बाहर मिल गए। पहले तो इनमें पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही इन्होंने असद को घक्का-मुक्की की। इस पर असद ने तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसने पिता को आठ-10, पुत्र को 6 से 7 और राहुल को एक चाकू मारा था।

 

घटनास्थल पर फिर आया था 
पड़ोसियों ने कहा कि असद इलाके में फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह पैसे देने की एवज में चीजें गिरवी रखता और फिर चीज को लौटाता नहीं है। तीनों पीड़ितों पर हमला करने के बाद ये एक मिनट बाद मौके पर आया और वहां कुछ चीज उठाकर ले गया था। आरोपी के खिलाफ संगम विहार थाने में 2005 में भी मामला दर्ज किया गया था। काफी समय पहले इसने देशबंधु कॉलेज में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *