आईआरएस की बेटी का कत्ल: यौन एडिक्ट, कॉल गर्ल, सट्टा, फोन में देख ये फिल्में; राहुल ने कबूला सच

आईआरएस अफसर की बेटी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के खुलासों से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। आरोपी राहुल मीणा ने खुलासा किया है कि वह यौन एडिक्ट है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने खुद जानकारी दी है कि वो ऑनलाइन गेम में जीती हुई रकम वह काल गर्ल्स पर खर्च करता था। इसके अलावा उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की भी लत थी।

इस बीच पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती का फोन साथ ले गया था और उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए हैं। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा ने मृतका का मोबाइल फोन फेंक दिया था। किसी व्यक्ति ने इस फोन को उठा लिया था और अपने साथ ले गया था। पुलिस ने उस व्यक्ति से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को उन जगहों पर ले जाकर पहचान करा रही है जहां वह गया था या रहा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार को मृतका के माता-पिता से मिले।

राहुल का फोन भी खोलेगा कई राज
मीणा ने अपना खुद का फोन जिसे बेचा है, उस शख्स से उस फोन की बरामदगी के लिए भी टीमें राजस्थान में काम कर रही हैं। राहुल मीणा का फोन उसकी सेक्सहोलिक लत का पूरा खुलासा करेगा जो जांच में काफी महत्वपूर्ण है।
 
 
पुलिस की एक टीम के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा अपने पैतृक गांव में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कुख्यात है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि टीम घटनास्थल का फिर दौरा किया। 

आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *