ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर अब सवाल उठने लगे हैं पूर्व क्रिकेटर बद्रीनाथ ने सुझाव दिया है कि सीएसटी को संजू सैमसन को कप्तान बनने पर विचार विमर्श करना चाहिए ताकि ऋतुराज पर दबाव कम हो सके । हालांकि आईपीएल 2026 में अब सीएसके की कप्तानी कर रहे ऋतुराज खराब फार्म में खेल रहे हैं इस वजह से अब उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं । वहीं अब महेंद्र सिंह धोनी की गैर मौजूदगी भी टीम को खल रही है । ऋतुराज गायकवाड़ के लिए 2026 आईपीएल अब तक बेहद कठिन रहा है। लगातार खराब खेल प्रदर्शन ने उनके ऊपर बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों का दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि ऋतुराज गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा है और 2021 में ऑरेंज कप जीतकर अपना लोहा बनवाया लेकिन 2024 में उन्हें टीम की कप्तानी सौंप गई, वहीं अब उनकी कप्तानी और उनके फार्म पर सवाल उठने लगे। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुब्रह्मण्य बद्रीनाथ ने सीएसके को सुझाव दिया है की टीम मैनेजमेंट को कप्तानी में बदलाव करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा सोचने वाली बात है की क्या सीएसटी मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटकर संजू सैमसन को जिम्मेदारी दे सकता है। यह इसलिए नहीं कि वह खराब कप्तान है बल्कि कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी में साफ दिख रहा है। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर ही साफ पता चलता है कि वह काफी दबाव में है। आगे बद्रीनाथ ने कहा ऋतुराज को रन बनाना शुरू करना होगा। 6 मैच काफी होते हैं खासकर जवाब पावर प्ले में बल्लेबाजी कर रहे हो और लगातार फेल हो रहे हो। रन चेंज में भी उन्होंने अब तक कोई खास योगदान नहीं दिया है। टीम की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गैर मौजूदगी भी चेन्नई सुपर किंग को भारी पड़ रही है चोट के कारण वह इस सीजन में अभी तक नहीं खेल पाए हैं और टीम को डेथ ओवरों में फिनिशर की कमीज साफ नजर आ रही है। बद्रीनाथ ने कहा सीएसके को डेथ ओवर में धोनी की बेहद जरूरत है। अगर वह 18 ओवर में भी बल्लेबाजी कर रहे हो तो गेंदबाज पर दबाव होता है। उनका शांत स्वभाव और अनुभव टीम के लिए बहुत अहम है। अब सवाल यह है कि क्या चेन्नई सुपर किंग मैनेजमेंट कप्तानी में बदलाव जैसा बड़ा कदम उठाएगी या ऋतुराज को और मौका देगा । टीम का अगला प्रदर्शन इस फैसले पर अहम भूमिका निभाएगा ।





