तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सीएम स्टालिन ने जताया दुख
इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्हें इससे गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। साथ ही प्रशासन को राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
एमके स्टालिन ने दिए ये निर्देश
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.





